पंचकूला. शहर के सिविल अस्पताल में काम करने वाली स्टाफ नर्स का कोरोना वायरस सैंपल पॉजिटिव आया है। जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। स्टाफ नर्स अस्पताल में तैनात थी। इस नर्स का डॉक्टर ने पहले टेस्ट लिया गया था लेकिन तकनीकि कारणों से वह रिजेक्ट हो गया था। कल दूसरी बार नर्स का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। नर्स के परिवारवालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने सैंपल ठीक से नहीं लिया जिससे दो दिन की देरी हो गई।
दूसरी ओर देर शाम चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन में दो और कोरोना पॉजिटिव केसेस की पुष्टि की है। इसमें एक 31 वर्षीय युवा नयागांव के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। वहीं दूसरा 40 वर्षीय युवक कनाडा से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
ऐसे जुड़ी पंचकूला पॉजिटिव चेन
पंचकूला अस्पताल की स्टाफ नर्स को बिमारी से ग्रसित होने की चैन की जानकारी मिली है। चंडीगढ़ में
लंदन से आई 21 वर्षीय लड़की जब कोरोना पॉजिटिव आई तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों में निगरानी में लिया गया। इसके बाद पंचकुला की मसाज करने वाली एक महिला को डॉक्टरों ने संदिग्ध मान सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में एडमिट किया गया। उसी दौरान स्टाफ नर्स ने महिला का मोबाइल फोन टच किया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी कारण नर्स इस बिमारी से ग्रसित हुई। अब स्टाफ नर्स के पूरे परिवार की जांच की जाएगी।
अस्पताल सीएमओ ने पुष्टि की
जिस स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसने मसाज करने वाली महिला का इलाज किया था और उसका मोबाइल फोन टच किया था। जिसके कारण यह कोरोना की लपेटे में आ गई। इस बात की पुष्टि अस्पताल की सीएमओ डॉ सरिता यादव ने की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच की जाएगी।
ट्राईसिटी में 24
ट्राईसिटी में कोरोना वायरस से पीड़ित पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इस समय चंडीगढ़ में 15 मामले, मोहाली में 7 मामले और पंचकूला में 2 मामले हो गए है।